समस्याओं को लेकर किसानों ने पंचायत कर सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 22 -- कुंडा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक)के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील परिसर में समस्याओं को लेकर किसानों की पंचायत हुई। किसानों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए निराकरण के लिए मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में फार्मर रजिस्ट्री की व्यवहारिक दिक्कतों का समाधान करने, अंश निर्धारण की जटिल प्रक्रिया का सरकलीकरण, नहरों में तत्काल पानी उपलब्ध कराने, खरीफ सीजन के लिए खाद एवं बीज की समय से उपलब्धता, किसानों को कालाबाजारी से बचाने को सरकारी दर पर पर्याप्त खाद बीज उपलब्ध कराने की मांग शामिल रही। इस मौके पर राजेश कुमार पाल, श्याम लाल यादव, राजेन्द्र प्रसाद पांडेय, अजीत कुमार मिश्र, ओम प्रकाश जायसवाल, सीमा यादव, शीला विश्वकर्मा, करम चन्द्र, फूलचन्द्र गौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.