बहराइच, नवम्बर 24 -- मोतीपुर, संवाददाता। तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र के गंगापुर गन्ना केन्द्र पर अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों ने सामूहिक रूप से गन्ना आयुक्त ज्ञापन भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि गंगापुर केन्द्र पर गन्ना तौल का कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। किसानों का समय ईंधन की बर्बादी हो रही है। प्रधान रमेश मौर्या, किसान रामतपेश्वर मौर्य, रामप्रकाश, राजन, ज्ञानप्रकाश, सुनील कुमार, रमाशंकर, शिवकुमार, सतवंशी, रमेश, अनीश, राजेश ने बताया कि गन्ना तौल में मनमानी के कारण कई बार तौल कार्य समय पर शुरू नहीं होता। उन्हें बार-बार केंद्र का चक्कर लगाना पड़ता है जबकि गन्ना कटाई के लिए मजदूरों को अलग से भुगतान करना पड़ता है। इससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। गन्ना ट्रांसपोर्टर अवैध रूप से...