समस्याओं को लेकर किसानों ने कमिश्नरी पर दिया धरना
मेरठ, सितम्बर 23 -- मेरठ। गन्ना रेट, गन्ना बकाया भुगतान, आवारा पशु, फसल एमएसपी की गारंटी आदि की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) ने मंगलवार को कमिश्नरी गेट के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। किसान ट्रैक्टर ट्रालियों से धरने पर पहुंचे। टेंट नहीं लगाने को लेकर किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष निखिल राव ने कहा कि पुलिस ने उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विपिन मलिक को हाउस अरेस्ट कर रखा है। पहले पुलिस उन्हें छोड़े इसके बाद ही वे मांग ज्ञापन सौंपेंगे। शाम करीब साढ़े तीन बजे किसानों ने मंडलायुक्त के नाम मांग ज्ञापन सौंपा। निखिल राव ने कहा कि अगर 10 दिन के अंदर मांगें नहीं मानी गईं तो कमिश्नरी पर महापंचायत होगी। यह भी पढ़ें- Meerut News: गन्ना रेट और बकाया भुगतान को लेकर किसानों ने कमिश्नरी घेरी मंगलवार को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.