समस्याओं को लेकर एसडीएम से लगाई गुहार
मथुरा, अक्टूबर 1 -- किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष संजय पाराशर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम महावन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फार्मर आईडी और अंश निर्धारण की समस्या का तत्काल समाधान, धान और बाजरा की सरकारी खरीद सुचारु रूप से शुरू कराने तथा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को कम से कम 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग रखी गई। उन्होंने कहा कि मांगों की अनदेखी हुई तो भाकियू चढ़ूनी किसानों के हित में आंदोलन की रणनीति तय करेगी। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष बहादुर चौधरी, डॉ. राधेश्याम, डॉ. सतीश, कुंतभोज, सोनबीर सिंह, नेत्रपाल सिंह, मनीष शर्मा, राजबीर सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.