प्रयागराज, मई 19 -- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (माध्यमिक संवर्ग) के प्रदेश महामंत्री डॉ. संतोष कुमार शुक्ल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नवागत अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) मनोज कुमार द्विवेदी से मुलाकात की। वार्ता के दौरान शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, पुरानी पेंशन बहाली और व्यावसायिक शिक्षकों की समस्याओं को उठाया। इस अवसर पर शुभेन्दु मिश्र, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. पवन तिवारी, डॉ. शिव ओम तिवारी, डॉ. दिलीप अवस्थी और डॉ. राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...