बोकारो, फरवरी 17 -- चास प्रतिनिधि। महापौर प्रत्याशी गजेंद्र प्रसाद हिमांशु ने सोमवार को विस्थापित बहुल क्षेत्रों का दौरान किया। जिसमें वार्ड संख्या 30, 33, 34 व वार्ड संख्या 35 शामिल रहा। इस दौरान उन्होंने विस्थापितों की सबसे जटील समस्याओं पर योजनाबद्ध तरीके से काम करने की बात कही। कहा कि स्व. समरेश सिंह , अकलू राम महतो व इसराइल अंसारी की प्रतिमा लगाकर इनके योगदान को सहेजने का काम करूंगा। विवेकानंद पथ में डोर टू डोर संपर्क करते हुए उनके पक्ष में मतदान की अपील किया। मौके पर नीलम सिंह, रोशनी सिंह, शिव बालक, कुमार विकास, क्रांति बाउरी, कमल बाउरी, किशोर गोप, शाहिद अंसारी , सद्दाम अंसारी , विवेक राय , मोनिका शर्मा सहित अन्य शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.