समस्याओं को अवसर में बदलें युवा, छोटे विचार से भी बन सकता है सफल स्टार्टअप: डीसी
पाकुड़, अक्टूबर 5 -- जिले में उद्यमिता, नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को रविन्द्र भवन टाउन हॉल, पाकुड़ में तेजस जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, स्टार्टअप इंडिया, झारखंड सरकार एवं जिडको के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मेघा भारद्वाज, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, सहायक निदेशक एमएसएमई धनबाद दीपक कुमार, जिडको रांची के अनमोल चक्रवती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यशाला का उद्देश्य कार्यशाला में स्टार्टअप इंडिया एवं तेजस पहल के तहत स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया, व्यवसायिक विचारों को विकसित करने, नवाचार, क्षमता निर्माण, मेंटरशिप, इन्क्यूबेशन, वित्तीय सहयोग, बाजार से जुड़ाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.