फरीदाबाद, मार्च 5 -- नूंह। नूंह के लघु सचिवालय में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनी गईं। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर अधिकारियों ने सुनवाई की। उपायुक्त अखिल पिलानी ने समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि लोगों की समस्याओं का जल्द और स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से नागरिकों को सीधे अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने का मौका मिलता है। शिविर के दौरान राजस्व, बिजली, पेयजल आपूर्ति, नगर परिषद और सामाजिक कल्याण विभाग से संबंधित कई मामलों पर सुनवाई की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.