समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम
गाजीपुर, मई 23 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिधौना में सिद्धनाथ महादेव धाम परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन हुआ। सिधौना पहुंचे डीएम ने सिद्धनाथ धाम में दर्शन पूजन करने के बाद ग्रामीण की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर प्राप्त शिकायतों पर मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, राशन, आवास, राजस्व कार्य, पेंशन आदि से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान ग्रामीणों के बताने पर जिलाधिकारी ने शारदा सहायक खंड 36 के अमुवारा रजवाहा और औड़िहार रजवाहा में पानी की समस्या का समाधान करने को कहा। यह भी पढ़ें- शिविर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.