सीतामढ़ी, अप्रैल 21 -- सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में सोमवार को जिला विकास एवं समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जबकि प्रखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना तथा आम जनता को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना रहा। डीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त संदेश दिया कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। यह भी पढ़ें- जिला समन्वय समिति की बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन को त्वरित एवं ...