समस्याओं के समाधान न होने पर इंजीनियर्स ने जताई कड़ी नाराजगी
रुडकी, मार्च 25 -- उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी तीसरे दिन जारी रही। इस दौरान समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द न किए जाने पर पदाधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स शासन स्तर पर लंबित 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए पिछले तीन दिन से सिंचाई विभाग कार्यालय के बाहर हड़ताल पर रहकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान अमूल्य वालिया व शाखा अध्यक्ष विपिन सैनी ने कहा कि यदि महासंघ की 27 सूत्रीय मांग नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.