समस्याओं के समाधान को लेकर भाकियू तोमर ने सौंपा ज्ञापन
रुडकी, जुलाई 17 -- रुड़की, संवाददाता। भाकियू तोमर ने किसानों और आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री और डीजीपी के नाम 27 सूत्रीय ज्ञापन एसपी शेखर सुयाल को सौंपा। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 28 जुलाई को डीजीपी कार्यालय की ओर कूच करने की चेतावनी दी। ज्ञापन में संगठन ने भगवानपुर क्षेत्र में इकरा नामक महिला की दहेज मृत्यु के मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। साथ ही मंगलौर थाने से जुड़े एक दहेज प्रकरण, थाना सिडकुल क्षेत्र में लंबित मामलों तथा संगठन के जिला सचिव शिराजुद्दीन के मुकदमे में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई। संगठन ने लक्सर क्षेत्र में दर्ज गोलीकांड के मामले में भी निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.