समस्याओं के समाधान को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने बनाई रणनीति
कौशाम्बी, जुलाई 27 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सरसवां इकाई की बैठक सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विनय सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में चयन वेतनमान से संबंधित लंबित पत्रावलियों, रसोइयों के मानदेय सहित अन्य प्रशासनिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। संघ पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर इन मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक मंत्री डॉ. आलोक सोनी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं से जुड़े लिखित प्रार्थना-पत्र एकत्र कर उच्च अधिकारियों को भेजे जाएंगे, ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराया जा सके। यह भी पढ़ें- Balrampur News: वेतन एरियर में विलंब को लेकर शिक्षक नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.