समस्याओं के समाधान को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन
बलरामपुर, जुलाई 28 -- बलरामपुर संवाददाता। मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले परिषदीय शिक्षकों ने विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह एवं मंडलीय मंत्री मंगलदेव मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक जिला पंचायत परिसर में एकत्र हुए और वहां से पैदल मार्च करते हुए बीएसए कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने बीएसए एवं वित्त एवं लेखाधिकारी का घेराव कर नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लंबित वेतन एवं एरियर का शीघ्र भुगतान, नव नियुक्त शिक्षकों के बकाया वेतन का निस्तारण, नवीन शिक्षक संकुल चयन प्रक्रिया पूर्ण कराने, शासनादेश के अनुरूप शिक्षकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने तथा मानव संपदा पोर्टल पर लंबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.