आरा, जून 1 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार प्रखंड की तीन पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर संबंधित पंचायतों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर बिहार की सभी पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का संचालन जिला प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी में किया जाता है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के कौरन डिहरी, गुलजारपुर एवं धन्छुहां पंचायत में आज सहयोग शिविर लगाया जाएगा। शिविर में प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निष्पादन किया जा सके। यह भी पढ़ें- समस्याओं के समाधान को पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर बीडीओ जनार्दन तिवारी ने बताया कि शिविर में पंचायत के ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याएं औ...