बुलंदशहर, फरवरी 6 -- भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीश गाजी एडवोकेट के नेतृत्व में सलेमपुर रोड पर सड़कों का निर्माण तथा जल भराव की समस्या के समाधान को कार्यकर्ताओं में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन ईओ को सौपा। ईओ ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।मौके पर बड़ी संख्या में लोगो ने भारतीय किसान यूनियन अंबावता की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम अवतार तथा संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष बलराज मावी ने किया। इस अवसर पर साबिर अली, कैप्टन आनंद, हरिओम भड़ाना, राहुल चौधरी, शाकीरा आलम, कासिम भाई, किरणपाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.