समस्याओं के समाधान को किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली
रिषिकेष, अगस्त 21 -- किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने ट्रैक्टर रैली निकाली। उन्होंने तहसील में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने सरकार से फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया जल्द पूरी कराने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। शुक्रवार को डोईवाला स्थित गन्ना समिति सभागार से भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। किसान ट्रैक्टर रैली के जरिए डोईवाला तहसील पहुंचे और वहां पहुंचकर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की प्रदेश प्रभारी उषा तोमर ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। सरकार को किसानों की 11 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- ट्यूबवेल की मुफ्त बिजली सहित कई मांगों को लेकर किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.