मुरादाबाद, जून 25 -- अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के प्रतिनिधि मंडल ने संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों मजदूरों की स्थानीय समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को मांग पत्र दिया था इसके संबंध में गुरुवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार से संगठन ने निस्तारण के बारे में वार्ता की। एसडीएम ने बताया कि मांग पत्र जिले पर भेज दिया गया है। इसके साथ-साथ अपने स्टेनो को संबंधित अधिकारियों उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग, जिलेदार सिंचाई विभाग, पूर्ति निरीक्षक तथा हाईवे चौड़ीकरण से संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु तत्काल पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान हर स्वरूप सिंह, प्रीतम सिंह, नरेश सिंह, रवि कुमार, गगनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...