गोपालगंज, मई 16 -- कुचायकोट। एक संवाददाता।प्रखंड की सात पंचायतों में शनिवार को आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे। बीडीओ सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि कुचायकोट, अहियापुर, सालेहपुर, सेमरा, सिरिसिया, सिसवा तथा मठिया हरदो पंचायतों के पंचायत सरकार भवनों में शिविर लगाया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि शिविर से पूर्व 30 दिनों तक आवेदन प्राप्त करने की विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याएं दर्ज करा सकें। यह भी पढ़ें- समस्याओं के समाधान के लिए सात पंचायतों में लगा शिविर पंचायत स्तर पर आवेदन लेने की सुविध...