समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मिलेगा गोंड समाज
लखनऊ, जून 16 -- रायबरेली रोड स्थित साई गेस्ट हाउस में मंगलवार को गोंड समाज की एक विशेष बैठक आयोजित हुई। पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड की अध्यक्षता में गोंड समाज की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। गोंड वेलफेयर इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह गोंडवंशी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि गोंड समाज की समस्याओं को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर उसका निराकरण कराया जाएगा। बैठक में जितेंद्र कुमार गोंड को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का जिलाध्यक्ष व विजय प्रताप गोंड को महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय गोंड, प्रदेश महासचिव विंदेश्वरी प्रसाद गोंड समेत कई जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.