समस्याओं के समाधान के लिए पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर
गोपालगंज, मई 9 -- कुचायकोट। प्रखंड की सभी 31 पंचायतों में आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है। इसी को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 16 मई से पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर की सफलता के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्तिसहयोग शिविर की योजना बैठक में बीडीओ सुनील कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से पंचायतों में सहयोग शिविर लगाया जाएगा। शिविर के माध्यम से ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन सीधे प्रशासन को दे सकेंगे। बैठक में बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.