आरा, दिसम्बर 9 -- -एसपी की पहल पर 11 दिसंबर से थाना स्तर पर लगेगा जनता दरबार आरा, हि.सं.। भोजपुर पुलिस आम जन की समस्यायों के त्वरित समाधान को लेकर जनता के द्वार पहुंचेगी। इसे लेकर पुलिस महानिदेशक के निर्देश और पुलिस अधीक्षक राज की पहल पर आगामी 11 दिसंबर से थाना स्तर पर जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एसपी राज के अनुसार 11 दिसंबर को आरा के नवादा, 13 को नगर, 18 दिसंबर को मुफस्सिल, 20 दिसंबर को पीरो, 25 दिसंबर को उदवंतनगर और 27 दिसंबर को जगदीशपुर थाने में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीधे आम जनता से जुड़े मामलों को सुनना और त्वरित समाधान करना है। इसके साथ ही पुलिसिंग की गुणवत्ता और पुलिस जनता संबंध को मजबूत करना सुनिश्चित करना भी उद्देश्य है। प्रशिक्षु सिपाहियों की एसपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.