सीवान, जून 19 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित सहयोग जन कल्याण शिविर का निरीक्षण गुरुवार को स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया। सभी विभागीय स्टॉल का निरीक्षण करने के बाद सांसद ने कहा कि आम आदमी की समस्याओं के समाधान का बेहतर जरिया है सहयोग शिविर। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह सोच है कि राज्य के हर व्यक्ति की समस्याओं का समाधान उसके गांव में उसके पंचायत में हो सके। किसी नागरिक को अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। सहयोग शिविर के माध्यम से जन समस्याओं का समाधान समय से हो रहा है। यह भी पढ़ें- जन सहयोग सह कल्याण शिविर के दूसरे दिन भी उमड़ी भीड़ मुख्यमंत्री का कहना है कि हर व्यक्ति के समस्याओं का समाधान राज्य एवं देश के विकास और प्रगति का प्रतीक ...