सासाराम, सितम्बर 29 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेरशाह अभियंत्रण महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित स्टार्टअप बिहार विचार शिविर में करीब 30 स्टार्टअप टीमों और विद्यार्थियों ने अपने विचार और संभावित समाधान विशेषज्ञों के सामने रखे। विशेषज्ञों ने कहा कि स्टार्टअप की शुरुआत किसी नए विचार से ज्यादा किसी वास्तविक समस्या की पहचान से होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने आइडिया को प्रयोग, ग्राहक की जरूरत और व्यावहारिक समाधान से जोड़कर आगे बढ़ाने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...