लखनऊ, सितम्बर 22 -- -उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सात कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' में सुनीं सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं -गंभीर रोगियों को उपचार के लिए त्वरित आर्थिक मदद और जन-सुविधाओं के आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश

जनता दर्शन कार्यक्रम -कौशाम्बी, लखनऊ, अमरोहा, उन्नाव के जिलाधिकारियों एवं झांसी मण्डलायुक्त सहित पुलिस अधीक्षकों को फोन पर दिए कड़े निर्देश लखनऊ, विशेष संवाददाता

सामाजिक मुद्दों का समाधान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास सात कालिदास मार्ग लखनऊ पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। एसजीपीजीआई, लखनऊ में उपचार करा रहे मुकुन्द पाण्डेय तथा जौनपुर के हृदय रोग से पीड़ित विक...