कुशीनगर, अगस्त 2 -- पडरौना, निज संवाददाता। राज्य स्तर पर जारी नवीनतम समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों का समुचित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस लगातार 10 वीं बार प्रदेश में नंबर वन स्थान हासिल की है। जिले की पुलिस के प्रति 97.27 प्रतिशत लोगों ने शिकायतों के समाधान को बेहतर बताते हुए संतुष्टि जाहिर की है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा आईजीआरएस पर विशेष ध्यान देते हुए समय-समय पर गोष्ठियों का आयोजन कर सभी थाना प्रभारी/जनपदीय आईजीआरएस सेल को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश देते रहे हैं। इसके चलते एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के अंतर्गत माह जुलाई में जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में लगातार 10 वीं बार प्रथम स्थ...