बाराबंकी, मार्च 1 -- हैदरगढ़। भाकियू कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार को लेकर थाना क्षेत्र के रक्सहा गांव में बैठक की। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष हरीराम पाल की अगुवाई में हुई बैठक में गलत बिजली बिल, खतौनी में अंश निर्धारण में हुई खामियों को सही करने के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण आदि क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की। एक दर्जन से अधिक नए सदस्य बनाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...