सोनभद्र, अप्रैल 25 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पहुंचे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के निदेशक तकनीकी इं एसएन त्रिपाठी को दामिनी अथितिगृह में अभियंताओं तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हे बिजली कार्मिकों के ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया।निदेशक तकनीकी ने कहा कि परियोजना भ्रमण के दौरान जो समस्याएं इंगित की गई हैं ,उनका समाधान जल्द निकाला जाएगा।जिससे कि निर्बाध रूप से बिजली उत्पादन सुनिश्चित हो सके।उन्होंने कहा कि कुछ प्रमुख प्लांट पैरामीटर्स जैसे सहायक संयंत्र खपत,विशिष्ट तेल खपत इत्यादि यूपीईआरसी मानक से कम प्राप्त कर अनपरा तापीय परियोजना को और बेहतर बनाने का प्रयास करते रहना है। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक इं अजय कुमार कटियार,महाप्रबंधक प्रशासन इं निखिल चतुर्वेदी,महाप्रबंधक द इं प्रशांत त्रिपाठी,महाप्रबंधक तापीय परिचालन इकाई इ...