मऊ, मई 5 -- मऊ, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद से मिला। जिसमें जनपद की विभिन्न लंबित समस्याओं से अवगत कराया गया। मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक से लंबी वार्ता के बाद, संगठन ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि लंबित प्रकरणों का निस्तारण दो सप्ताह के अंदर नहीं होता है तो संगठन के पदाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने मांगों को गिनाते हुए बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ एवं पेंशन का भुगतान किया जए, जनगणना कार्य में मनमानी तरीके से शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाने, 2022 के बाद से लंबित सामूहिक बीमा का भुगतान करने एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.