समस्तीपुर, फरवरी 24 -- हसनपुर। सीपीआई हसनपुर अंचल परिषद की बैठक पटसा गांव में दयाशंकर साहु के आवास पर हुई। जिसमें पार्टी सदस्यों के नवीनीकरण की समीक्षा की गई। किसानों, मजदूरों की समस्या को लेकर 28 फरवरी को अंचल कार्यालय परिसर हसनपुर में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बासविहीन लोगों को भूमि उपलब्ध कराने, बासगीत पर्चा निर्गत करने, सहित अन्य मांगों को लेकर धरना देने पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता जगरनाथ झा ने की। मौके पर देवनारायण सहनी, योगेन्द्र सहनी,सुच्ची ठाकुर, राजकुमार साहू, रामाकांत पंडित, राम योगेश्वर दास आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.