सहरसा, अप्रैल 18 -- सहरसा। बिजली से जुड़ी समस्याओं से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निवारण हेतु 72 घंटे की समय-सीमा निर्धारित की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को लंबी प्रतीक्षा से राहत मिल सके। इसी क्रम में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के अंतर्गत सभी अवर प्रमंडल एवं प्रशाखा कार्यालयों में शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निष्पादन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जिससे उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- बिजली की समस्याओं के त्वरित निष्पादन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.