प्रयागराज, दिसम्बर 11 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शहर और देश की विभिन्न समस्याओं के खिलाफ दशकों से संघर्ष करने वाले अलोपीबाग के पूर्व पार्षद कमलेश सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। पारिवारिक समारोह में अचानक बीमार हुए कमलेश सिंह ने पटेल संस्थान में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लगभग 70 साल के कमलेश अपने भतीजे के जन्मदिवस समारोह में भाग लेने के लिए सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आए थे। समारोह के बीच ही उनके सीने में दर्द हुआ। परिवार के लोग उनको इलाज के लिए पटेल संस्थान लेकर गए। इलाज के दौरान कमलेश ने रात 9.30 बजे अंतिम सांस ली। तीन बार के पार्षद (2001- 2006, 2006-2012, 2017-2022) कमलेश सिंह शहर और देश की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाते रहते थे। बेहद साधारण जीवन जीने वाले अविवाहित कमलेश सिंह साइकिल से चलते थे। सामायिक मुद्दों पर राष्ट्रप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.