जमशेदपुर, नवम्बर 17 -- नगर निकायों की सुस्ती से आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर निगम कुछ भी कार्रवाई नहीं करती है। इससे लोगों को धैर्य जवाब देने लगा है। लोगों में सिर्फ आवारा पशु ही नहीं, अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण भी आक्रोश है। शहरवासियों का कहना है कि कई इलाकों में जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। निकाय कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। गाय, सांड़, कुत्ते और सूअर सड़कों पर घूमते रहते हैं। इससे दुर्घटनाओं और हमलों का खतरा बढ़ गया है। शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। यही कारण है कि आमलोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब भी वे शिकायत दर्ज कराते हैं, निकाय की टीम समय पर नहीं पहुंचती। कई बार तो कर्मचारी कॉल तक रिसीव नहीं करते हैं। वहीं, मानगो नगर निगम द्वारा बनाई गई कैप्चरिंग टीम कई महीनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.