मुरादाबाद, जनवरी 2 -- नगर स्थित वार्ड 18 के बाशिंदों ने पालिकाध्यक्ष पर सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज़ वार्डवासियों ने मौके पर पहुंचे पालिका सभासद आसिफ सैफी का भी घेराव कर नाराजगी जताई,वहीं चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी की। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष उनकी समस्याओं को अनसुना कर रहे हैं, जबकि दूषित जलभराव के चलते एक तरफ़ जहां लोगों का निकलना दुश्वार हो रहा है,वहीं दूसरी तरफ़ अब लोगों को बीमारियां फैलने का डर सताने लगा है। वार्ड 18 के सभासद मौहम्मद आसिफ़ सैफी ने बताया कि वह लंबे समय से अपने वार्ड मे हुए दूषित जलभराव में फैली गंदगी तथा बदहाल सड़कों के लिए पालिकाध्यक्ष इरफान सैफी व अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह से वार्ता कर चुके हैं लेकिन कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया, जिसके बाद सभासद मोहम्मद आसिफ़ ने एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.