रिषिकेष, मार्च 17 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इसका लाभ भी क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। ये बातें उन्होंने मंगलवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कही। विधायक ने चिन्यालीसौड़ से विजय बडोनी के साथ आए बीरेंद्र राणा, मनजीत राणा, अमित नेगी, नितिन राणा एवं परमजीत नेगी की समस्याएं सुनी और जल्द समस्याओं के निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। उसके बाद छिद्दरवाला से आए पूर्व प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, प्रवीण बिष्ट, कमलेश बिष्ट, समा पंवार एवं सुशीला नेगी ने क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ...