समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता; जनता दर्शन में CM योगी ने 150 लोगों की फरियाद सुनी
प्रमुख संवाददाता, मई 17 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करें, ताकि बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति को न्याय मिल सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, जरूरतमंदों के इलाज में कोई बाधा न आए और भू-माफियाओं व दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।गोरखधाम मंदिर में सीएम योगी का जनता दर्शन गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 150 लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.