गोपालगंज, मार्च 24 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता बरौली विधानसभा क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में 'आपका विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कर्णपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश प्रसाद के आवास के अलावे पंचायत के फुलवरिया रुपनछाप, पिपरा आदि गांवों में जनसंवाद आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक मंजीत कुमार सिंह ने जनता से सीधा संवाद किया। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है । संवाद के माध्यम से हर व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष डाक्टर योगेश प्रसाद पटेल, पूर्व मुखिया अवधेश प्रसाद, भाजपा नेता संतोष सिंह, पूर्व सरपंच राजेश प्रसाद, प्रिंस कुमार सहित अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.