बागपत, मार्च 6 -- बागपत। छपरौली निवासी दिव्यांग व्यक्ति समस्याओं का समाधान न होने से परेशान होकर शुक्रवार को पेट्रोल की बोतल लेकर डीएम कार्यालय पहुंच गया। उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसे रोक लिया और बोतल छीन ली। छपरौली निवासी दिव्यांग व्यक्ति सत्येंद्र का आरोप है कि वह लंबे समय से ट्राई साइकिल और राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उसकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था, जिससे वह अत्यधिक परेशान हो गया था। शुक्रवार को परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। आरोप लगाया कि उसने अधिकारियों को अपने पात्रता प्रमाण पत्र भी दिखाए, लेकिन अधिकारियों के कानों पर कोई जूं न...