मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस ने जन समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कलेक्ट्रेट की घेराबंदी की चेतावनी दी है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष (पश्चिमी) कृपाशंकर शाही ने कहा कि संगठन विस्तार को लेकर हर प्रखंड में कार्यक्रम होंगे। इस दौरान लोगों को पार्टी से जोड़ने के साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों या समस्याओं पर भी चर्चा होगी। इसके बाद संबंधित मुद्दों को लेकर डीएम को मांग पत्र सौंपा जाएगा। त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन व घेराबंदी की जाएगी। मौके पर सुरेश शर्मा नीरज, राम इकबाल राय, कुमार आशुतोष, लालबाबू अंसारी, नवल शर्मा, त्रिभुवन पटेल, मो. अब्दुल्ला, मोहन बैठा, अनिल महात्मा, प्रमोद सिंह, ओंकार चौधरी, रमेश तिवारी, रीतेश झा, शिवम आदि थे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.