लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप्र स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने निकाय कर्मचारियों की लगभग नौ वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर कोर्ट का रुख करने और आंदोलन की चेतावनी दी है।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने कहा है कि सरकार व शासन को 6 अप्रैल को अंतिम नोटिस देकर समय रहते कर्मचारियो के हितार्थ निर्णय लेने की अपील की गई है। नगर विकास विभाग ने यदि इस माह तक कोई सकारात्मक समाधान नहीं किया, तो कोर्ट जाने के साथ आंदोलन होगा। महासंघ प्रदेश के अन्य राज्य, निगम, परिवहन, शिक्षकों, स्वास्थ सेवाओं, सफाई आदि के लगभग 30 बड़े और छोटे कर्मचारी संगठनों के साथ सामूहिक एकता बनाए जाने पर विमर्श कर रहा है। जल्द सामूहिक एकता बनाकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.