बिजनौर, अप्रैल 6 -- नजीबाबाद। किसानों की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी कार्यालय नजीबाबाद पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत हुई। इस दौरान समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी और तहसीलदार को संबधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने कहा कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित जल और धुएं से हो रहे प्रदूषण से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां हो रही हैं। तहसीलदार संतोष यादव को किसानों की विभिन्न प्रमुख समस्याओं और मांगों से अवगत कराया और मुख्यमंत्री को संबोधित किसानों की विभिन्न प्रमुख समस्याओं और मांगों का एक मांग पत्र सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग उठाई। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम शर्मा, अजयपाल सिंह, सरदार जसवीर सिंह धारीवाल, सरदार गुरपेज सिंह, महिला जिलाध्यक्ष मोनिका चौधरी, मास्टर मुनेंद्र सिंह, नीट...