गया, जनवरी 3 -- गया जी गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में शनिवार को जिला पैक्स संघ की बैठक हुई। बैठक में धान खरीद, मजदूरी भुगतान, सीएमआर चावल जमा कराने आदि विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। पैक्स व्यापार मंडल सहकारी समितियों के बीच उत्पन्न समस्याओं के निदान पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए द मगध सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक विनय कुमार ने कहा कि सरकार और प्रशासन ने समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया तो जिले के सभी पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्ष हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। कहा कि धान खरीद में इस वर्ष जिले का लक्ष्य निर्धारण में कमी कर दी गई है। इस वर्ष जिले में धान का उत्पादन नौ लाख मीट्रिक टन हुआ है। जिले का जो लक्ष्य धान खरीद में एक लाख 56 हजार मीट्रिक टन है। वह बहुत कम है, जबकि पूर्व में दो लाख साठ हजार मीट्रि...