हाजीपुर, अप्रैल 28 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने मंगलवार को पुलिस केंद्र हाजीपुर में मासिक पुलिस सभा का आयोजन किया। इस दौरान एसपी ने सभी संवर्ग के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत से चर्चा की। सभा के दौरान पूर्व में आयोजित पुलिस सभा में उठाई गई समस्याओं के समाधान की स्थिति का भी सत्यापन किया गया। वहीं एसपी ने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का आदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस बल की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। जिससे कर्मियों का मनोबल उच्च बना रहे और वे और अधिक समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। - घनश्याम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.