कन्नौज, जनवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भाकियू (भानु) ने कसावा क्षेत्र के ग्राम जलालपुर दीनदारपुर मझपुरवा में चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान एक दर्जन से भी अधिक किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को संगठन की नीतियों, उद्देश्यों तथा चल रही गतिविधियों से अवगत कराना और उन्हें संगठन से जोड़ना था। चौपाल में बड़ी संख्या में किसान मौजूद हुए। कार्यक्रम के दौरान संगठन की विचारधारा से प्रभावित होकर एक दर्जन से अधिक किसानों ने भाकियू (भानु) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों में प्रमुख रूप से रोहित यादव (जिला संगठन मंत्री, युवा मोर्चा कन्नौज), नरेंद्र सिंह, राम रहीश, प्रेमचंद यादव, संजीव कुमार, राकेश कुमार आदि शामिल हैं। सभी नव सदस्यों ने संगठन की नीतियों पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए किसान हितों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.