समस्याओं का निस्तारण न होने पर कार्य बहिष्कार करने का ऐलान
चित्रकूट, मई 11 -- चित्रकूट। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ की बैठ धुस मैदान में हुई। बैठक में संविदाकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। तय हुआ कि वेतन सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण न होने पर वह लोग मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक के बाद डीएम व अधीक्षण अभियंता विद्युत को कर्मचारियों ने ज्ञापन भी सौंपा। प्रदेश संगठन मंत्री रणबहादुर सिंह ने कहा कि जिले में संविदाकर्मियों का शोषण चरम पर है। संबंधित फर्म संचालक निजी हित लाभ को देखकर कई वर्ष से तैनात कर्मियों को बाहर कर नई भर्ती कर रहे है। अधिकारियों की मिलीभगत से सुपरवाइजरों के हौसले बुलंद है। संविदा कर्मियों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जा रहे है। इस दौरान जिला प्रभारी अजय मिश्रा, हरिओम पटेल, राकेश त्रिपाठी, रामदेव, आशीष, पंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.