लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ। उप्र जल निगम एकीकृत संघर्ष मोर्चा की ओर से दूसरे दिन बुधवार को मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी रहा। आंदोलन के दूसरे चरण में लखनऊ मंडल के जल निगम कर्मियों व पेंशनरों ने धरना-प्रदर्शन करके हुए प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एकीकृत मोर्चा के महासचिव ई. एके सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी विभागों को 7वां वेतनमान एक जनवरी 2016 से दे रही है, लेकिन जल निगम कर्मियों और पेंशनरों को 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी वेतनमान दिए जाने की तारीख स्वीकृत नहीं की। ऐसी स्थिति में जल निगम कर्मियों और पेंशनरों की समस्याएं हल होने तक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम जारी रहेाग। इस दौरान धरने की अध्यक्षता कानपुर के सत्य नारायण और संचालन राम सनेही ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...