फतेहपुर, मई 25 -- खागा, संवाददाता भीषण गर्मी के बीच जनगणना में जुटे प्राथमिक शिक्षकों ने मानक से अधिक मकानों के आवंटन एवं अन्य कई विसंगतियों का आरोप लगाया है। इसके विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जाहिर की है। संघ ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो शिक्षक सामूहिक रूप से जनगणना कार्य का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

संगठन की बैठक संघ के जिला मंत्री एवं ऐरायां ब्लॉक अध्यक्ष विजय त्रिपाठी व ब्लॉक मंत्री आकाश सिंह के नेतृत्व में एसडीएम अभिनीत कुमार और ईओ देवहूती पांडेय से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रगणकों को 200 से लेकर 400 से अधिक मकानों की गणना करने का कार्य सौंपा गया ...