जौनपुर, मार्च 30 -- क्षेत्र के सब्जी उत्पादक किसानों और छोटे किसान हर रोज अल सुबह सब्जियां लादे बेहतर आमदनी की उम्मीद लिए मंडी पहुंचते हैं लेकिन ग्राहकों-खरीदारों से पहले उनका सामना कई तरह की समस्याओं से पड़ता है। शौचालय-पेयजल, सफाई-नाली और सुरक्षा की कमी उन्हें विचलित कर देती है। कोल्ड स्टोरेज की भी जरूरत महसूस हो रही है। मंडी की हालत बिगड़ती जा रही है। किसानों और कारोबारियों का सवाल है कि इन समस्याओं के रहते आखिर कारोबार बढ़ेगा कैसे? समाधान की किरण भी न दिखने से उनका दर्द बढ़ता जा रहा है। केराकत नगर के शिव मार्केट स्थित सब्जी मंडी में जुटे किसानों और कारोबारियों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में उन चुनौतियों को साझा किया जिनसे वे रोज जूझते हैं। संदीप ने बताया, शौचालय की समस्या यहां रोज की सबसे बड़ी चिंता है। यह दिक्कत सुबह-सुबह अधिक महसूस ...