औरैया, अक्टूबर 3 -- शिक्षक समस्याओं का समाधान न होने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने मध्यान्ह भोजन, वेतन, एरियर, चिकित्सा अवकाश, बाल्य देखभाल अवकाश और बीआरसी की व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। पदाधिकारियों ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों से आंगनबाड़ी केंद्रों को जोड़ने के बाद वहां के बच्चे विद्यालय में मध्यान्ह भोजन कर रहे हैं। इसके बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ओर से प्रधानाध्यापकों को खाद्यान्न और धनराशि नहीं दी जा रही है। संगठन ने यह व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। फल वितरण के बिल और पंजिका की छायाप्रति मांगने का भी विरोध किया गया। चेतावनी दी कि प्रधानाध्यापकों की समस्याएं दूर नहीं हुईं तो मध्य...