समस्याएं नहीं सुलझीं तो आंदोलन करेगी भाकियू
आगरा, अगस्त 21 -- भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा ने आलू का लाभकारी मूल्य 1500 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने, सरकारी खरीद शुरू करने और कोल्ड स्टोरेज भाड़े में राहत देने की मांग की। संगठन ने आलू किसान समन्वय समिति के गठन, टोरंट पावर के बिजली बिलों की जांच, डीएपी-यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता तथा भूमि अधिग्रहण में पारदर्शिता और उचित मुआवजे की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने कहा कि किसान लगातार आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर जिला प्रवक्ता नत्थू सिंह धाकरे, कांतीराम जादौन, विपिन यादव, श्यामवीर सिंह चाहर, रणजीत सिंह रघुवंशी, कृष्णकांत शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.